तेज धुप और वोह चमकता सूरज
मई की गर्मी और फर्शी की तपश
स्कूल की छुट्टी और आँगन का खेल
उस कल की याद और यादों का मेल
बहुत सोचा पर याद न आया उसका नाम
वोह मेरा साथी और मेरा यार, आज हो गया बेनाम
छुपम छुपाई हो या हो लगोरी
क्रिकेट की वोह टीम या हो भागमभाग
दाम देने के हो बारी
को कर लेते हम वोह बाँट
बहुत की हमने कैरी की चोरी
पडोसी हो या आंटी, कभी होते हम न सॉरी
पत्थर, डंडा और पेड़ पर चढाई
उस कैरी की लिए हमने की बड़ी लड़ाई
आज सिर्फ वोह यादें ही बाकी हैं
उस यार का नाम तो नहीं
पर शायद यारी बाकी हैं
0 comments:
Post a Comment